भारत के साउथ में भी है स्विट्जरलैंड, एक बार जरूर जाएं

कोडइकनाल भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं और यह भारत के सबसे लौकप्रिय हनीमून हिल स्टेशनों में से एक हैं। यहा की जलवायु और वातावरण इस स्थान को पर्यटकों के लिए खास बना देती हैं। कोडइकनाल की जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीले कोडइकनाल की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। आपको बता दें की 7200  फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं। 

दक्षिण भारत के इस पर्यटन स्थल को “प्रिंसेस हिल स्टेशन” के रूप में भी जाना जाता  है। कोडइकनाल हिल स्टेशन हनीमूनर्स और भावुक बाइकर्स के बीच बहुत अधिक फेमस हैं। कोडाइकनाल को ब्रिटिश नौकरशाहों और अमेरिकी ईसाई मठों के द्वारा निर्माण किया गया था। यदि आप भी कोडइकनाल हिल स्टेशन की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को एक बार जरूर पढ़े। आज की इस लेख में हम आपको बताएंगे कोडाइकनाल में घूमने वाली जगहों के बारे में।

मशहूर कोडाइकनाल झील 

कोडइकनाल झील का दृश्य ऊपर से देखने पर मन को अट्रैक्ट करने वाला लगता हैं। यह झील पर्यटकों के लिए शानदार डेस्टिनेशन हैं। पैलानी हिल्स पर्वतमाला पर स्थित कोडइकनाल झील सलानियो के लिए बिल्कुल फ्री हैं। यहां खिलने वाले कुरिनजी फूल झील का सबसे बड़ा आकर्षण हैं जो एक साल में केवल एक बार ही खिलता हैं लेकिन जब ये फूल खिलता हैं तो झील के आसपस की दृश्य देखने लायक होती हैं। आपको बता दें की कोडाई बस स्टैंड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झील सुबह 6 बजे से शाम के 5 बजे तक खुली रहती हैं।

कोकर्स वॉक

कोकर्स वॉक की यात्रा पर जाना शहर के लोगो के लिए सबसे सुखद अनुभव है। पहाड़ी क्षेत्र में ड्राइविंग करने का मजा यहां आने वाले टूरिस्ट जमकर लेते हैं। यदि आप पृथ्वी की सुन्दरता से रूवारू होना चाहते हैं तो कोकर्स वॉक की यात्रा पर एक बार जरूर जाए। कोडइकनाल झील से कोकर्स वॉक की दूरी लगभग 1 किलोमीटर से भी कम हैं। कोकर्स वॉक पर्यटकों के लिए सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता है। यहां लगने वाला शुल्क 10 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि कैमरे के लिए 30 रूपये लगते हैं।

ब्रायंट पार्क

शिक्षा, पिकनिक और बागवानी से सम्बंधित यह स्थान एक आकर्षित टूरिस्ट पैलेस के रूप में जाना जाता हैं। अलग-अलग प्रकार के पौधे और झाड़ियां यहां देखने को मिलती हैं। आपको बता दें की मई के महीने में यहां एक आयोजन होता है जो लोगो को काफी आकर्षित करता हैं। यह पार्क पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 6 तक खुला होता हैं। ब्रायंट पार्क में लगने वाली एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 30 रूपये, बच्चा 15 रूपये, और कैमरा 50-100 रूपये हैं।

सिल्वर कैसकेड फॉल्स 

कोडइकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सिल्वर कैसकेड फॉल्स एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस हैं।  यह झरना लगभग 180 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता हैं और इसमें जो जल आता है वो कोडाई झील का होता हैं। इस झील के किनारे बैठना पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद आता है।

नोज पॉइंट

कोडइकनाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में डॉलफिन नोज पॉइंट एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। डॉलफिन नोज एक चट्टान हैं जिसका आकार नाक की तरह है। ये जगह ट्रेकिंग लिए बहुत फेमस हैं। कैथरीन फॉल्स का आकर्षित नजारा यहां देखने को मिलता हैं। डॉलफिन नोज पॉइंट पर घूमने के लिए पर्यटक सुबह 6 बजे से शाम के 5:30 बजे तक जा सकते हैं। आपको बता दें की डॉलफिन नोज पर कोई एंट्री फीस नही लगती हैं।

सोलर ऑबसर्वेट्री

कोडइकनाल सोलर ऑब्जर्वेटरी का निर्माण इस प्रकार से किया गया हैं कि इसका उपयोग सौर क्रियाओं को समझने में किया जा सके। आपको बता दें की यह केवल दिन के समय ही खुला रहता हैं, और यहां पर बहुत सारे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन किया जाता हैं। यहा जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नही लगता हैं।

ग्रीन वैली व्यू 

ग्रीन वैली व्यू कोडइकनाल में पर्यटकों के देखने लायक स्थान में से एक है। यहां की मोहित कर देने वाली हरियाली, पहाड़ों का आकर्षित दृश्य, हर-भरे घास के मैदान और बादलो से ढंकी हुयी घाटीयां पर्यटकों को खूब भाती हैं। ग्रीन वैली से कोडइकनाल झील की दूरी लगभग 6 किलोमीटर हैं। पर्यटकों के लिए यह स्थान बिल्कुल फ्री हैं।

थलियार फॉल्स

थलियार फॉल्स कोडाइकनाल में घूमने वाली जगहों में एक आकर्षित झील हैं। जोकि लगभग 297 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता हैं और यह नजारा पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता हैं। तमिलनाडु का यह प्रसिद्ध झरना कुछ गिने-चुने झरनों में से एक हैं। थलियार फॉल्स रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से रात के 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं। और यह जगह पर्यटकों के लिए बिल्कुल फ्रि होते है।

बेरिजम झील

कोडइकनाल हिल स्टेशन की  यात्रा के दौरान आपको बेरिजम झील की यात्रा भी जरूर करना चाहिए। आकर्षित घने जंगल के बीच में छिपी यह झील फोटोग्राफी, बर्ड-वाचिंग और चिलिंग के लिए जानी जाती हैं। मछलियाँ नदी के किनार पर आपका मनोरंजन करते हुए नजर आएंगी। यह सुबह 9 से दोपहर के 3 बजे तक खुला रहता हैं और प्रति व्यक्ति 100 रूपये यहां शुल्क देना होता हैं।

पाइन फॉरेस्ट

पाइन फ़ॉरेस्ट कोडइकनाल में घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है, जोकि एक पेंटिंग की तरह लगती हैं। इसके आकर्षित रंगों के साथ-साथ पूरा परिवेश दर्शनीय लगता हैं। यहां पर आने के बाद लगता हैं की आप किसी ओर ग्रह पर आ गएं हो। कोडाइकनाल पाइन फॉरेस्ट सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैं और यहां जाने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क भी नही लगता हैं।

लेक व्यू पॉइंट

कोडइकनाल की मशहूर जगहों में लेक व्यू पॉइंट एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। पर्यटक इस स्थान पर फोटोग्राफी का लुत्फ उठाते हैं। यहां से आपको कोडइकनाल झील का हवाई दृश्य भी देखने को मिलता हैं। यहां कि स्वादिष्ट चाय लौगो को बहुत अधिक पसंद आता हैं। 

वट्टाकनल फॉल्स

वट्टाकनल फॉल्स की व्यापक सफेद सुंदरता कोडइकनाल में कुछ समय बिताने के लिए पर्यटकों को मजबूर कर देती हैं। इस झरने में नहाने का एक अलग ही मजा जो हर पर्याटक यहां आकर लेते हैं। कोडइकनाल झील से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झरना बिल्कुल फ्री हैं और 24 घंटे पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं।

जगह पेरुमल पीक 

कोडइकनाल के पर्यटन स्थलों में पेरुमल चोटी का एक अनकहा इतिहास है। यहां के स्थानीय निवासियों का मानना हैं कि पहले यह चोटी एक सक्रिय ज्वालामुखी के रूप में थी लेकिन पिछले 1,000 वर्षों से यह निष्क्रिय बना हुआ है। पर्यटक इस चोटी पर जाना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि यह इस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी हैं। साहसिक लोग इस स्थान पर आते हैं और बाइकिंग करना पसंद करते हैं।

कुक्कल गुफाएं

कुक्कल गुफा के अंदर बनी दीवारे कई चित्रों से भरी पडी हैं जो आदिवाशियों की उपस्थित का प्रमाण हैं। यह स्थान पर्वत श्रंख्ला की सबसे उंची चोटी पर स्थित हैं। यह गुफा सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं।

जाने का सबसे अच्छा समय

कोडइकनाल घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक के महीने को माना जाता हैं। हालाकि अप्रैल से जून के दौरान का समय भी कोडइकनाल घूमने के लिए ठीक रहता हैं।

कोडइकनाल कैसे जाये 

कोडइकनाल की यात्रा करने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

फ्लाइट से कैसे पहुंचे 

कोडाइकनाल की यात्रा के लिए यदि आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो हम आपको बात दें कि कोडाइकनाल के सबसे नजदीक हवाई अड्डा मदुरै हवाई अड्डा है। जोकि लगभग 79 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। 

ट्रेन से कैसे जाये

यदि आप कोडइकनाल ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि कोडइकनाल के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोडाई रोड हैं। जोकि लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। स्टेशन से आप बस या टैक्सी से जा सकते हैं।

बस से कैसे पहुंचे 

कोडइकनाल जाने के लिए यदि आपने सडक मार्ग का चुना हैं तो हम आपको बता दें की आप बस के माध्यम से कोडइकनाल की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।