क्या आपने देखी है ये जगह जो पूरे भारत में है साइंस सिटी के नाम से मशहूर?

कोलकाता की साइंस सिटी भारत में घूमने वाले प्रमुख स्थानों में से एक मानी जाती हैं। इस शहर का नाम साइंस सिटी इसलिए रखा गया क्योंकि यहां की हर एक चीज में विज्ञान छुपा हुआ है। यह पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के विभिन्न प्रकार के दीर्घाओं में सबसे बड़ा विज्ञान का केंद्र हैं। इसमें डायनमोशन हॉल शामिल है, जो भ्रम के वैज्ञानिक सिद्धांतों, दस शक्तियों, ताजे पानी के मछलीघर और लाइव तितली एन्क्लेव का प्रदर्शन करता है। यहाँ इवोल्यूशन पार्क भी है जिसमें डायनासोर युग से रोबोट युग तक आने का पूरा विवरण किया गया है। कोलकाता की इस साइंस सिटी में स्पेस ओडिसी नामक एक कमरा है जिसमें आपको 3D थियेटर, मिरर मैजिक और टाइम मशीन जैसी अद्भुत चीजें देखने को मिलेंगी। मेरीटाइम सेंटर है जो भारत के समुद्री इतिहास के बारे में बताता हैं। साइंस पार्क में पौधों, जानवरों और अन्य वस्तुओं को उनके प्राकृतिक परिवेश में रखा गया हैं।
 
कब और कैसे हुआ था इसका उद्घाटन
इस साइंस सिटी का उद्घाटन दो चरणों में किया गया था:
पहला- 21 दिसंबर 1996 को पॉल जोजेफ क्रुटजेन द्वारा तत्कालीन ज्योति बसु की उपस्थिति में 'कन्वेंशन सेंटर कॉम्प्लेक्स' का अनावरण किया गया था ।
दूसरा-1 जुलाई 1997 को तत्कालीन प्रधानमंत्री वीर कुमार गुजराल द्वारा पूरे केंद्र को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था।
10 जनवरी 2010 को भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी की उपस्थिति में साइंस सिटी के दूसरे चरण की आधारशिला रखी थी।
 
कहां और किसके द्वारा संचालित है
साइंस सिटी कोलकाता के पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाईपास, जे.बी. हाल्डेन एवेन्यू के क्रॉसिंग पर स्थित हैं। इस सिटी का पूरा संचालन और देखरेख नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (NCSM), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रबंधित हैं।
साइंस सिटी में आकर्षण के प्रमुख केंद्र
 
एक तरह से देखा जाए तो यह साइंसिटी अपने आप में ही पूरा एक आकर्षण का केंद्र हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां आपको देखने को मिलेंगी। यहां जैसी प्राकृतिक सुंदरता शायद ही दुनिया में कहीं मिले। साइंस सिटी जलीय दुनिया के लिए समर्पित एक विशेष खंड माना जाता हैं। इसके कुछ मुख्य और विशेष आकर्षण है जो इस प्रकार हैं:
 
1. ताजे पानी का मछलीघर: यहां पर कुल 26 टैंक हैं जिनमें आपको दुनिया की हर प्रकार की मछली देखने को मिलेगी। कुछ विशेष मछलियों की प्रजातियां भी शामिल हैं।
 
2. लाइव तितली एनक्लेव: लाइव तितलियों की एक कॉलोनी यहाँ पर रची गई हैं। तितली के जीवन चक्र पर एक फिल्म 'रंग बिहारी प्रजापति' जिसमें तितली के जन्म से लेकर उसके बड़े होने तक उसके सारे क्रियाकलापों की स्क्रीनिंग की गई हैं।
 
3. यहां पर एक अर्थ एग्जिबिशन हॉल है जो पृथ्वी के दक्षिणी और उत्तरी कोण को दर्शाती है। यह एक दो मंजिला गोलार्ध इमारत भी है, जिसके सबसे नीचे फ्लोर पर दक्षिणी गोलार्ध का विवरण किया गया है और पहली मंजिल में उत्तरी गोलार्ध का विवरण किया गया है।
 
4. यहां पर एक टाइम मशीन भी है जो कि एक 30-सीटर मोशन सिम्युलेटर हाइड्रोलिक उपकरण है। जो एक अनजान दुनिया में अंतरिक्ष उड़ान की यात्रा का अनुभव प्रदान कराती है।
 
5. साइंस सिटी में एक साइंस पार्क है जो प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा उदाहरण हैं। जिसमें कैटरपिलर राइड, ग्रेविटी कोस्टर, म्यूजिकल फाउंटेन, रोड ट्रेन, केबल कार, मोनोरेल साइकिल और बटरफ्लाई नर्सरी शामिल हैं।
 
समय और प्रवेश शुल्क
साइंस सिटी पूरे साल सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क: INR 60.00