पश्चिम भारत की मशहूर डिशेस जो आपके मुँह में ला देंगी पानी

भारतीय खानों की अपनी एक विशेषता होती है और इसी कारण से आज संसार के सभी बड़े देशों में भारतीय रेस्टुरेंट पाये जाते हैं जो कि अत्यंत लोकप्रिय हैं। भारतीय खाना अपने भीतर भारत के सभी क्षेत्रों और राज्यों को समाये हुए होते है। भारत मे सब कुछ अनेक और विविध है, भारतीय भोजन भी उसी तरह विविध है। पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत का आहार एक दूसरे से बहुत अलग है। भारतीय खानों पर अनेक तत्वों का प्रभाव पड़ा है, जैसे उतर भारत मैं हम मुगलय प्रभाव देख सकते है। हर क्षेत्र का खाना दुसरे क्षेत्र से बहुत अलग हौता है, यह भरतीय भोजन को अपने आप में एक निराला व अनोखा रूप देती है। भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, यहां हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान होती है, लोगों के रहन-सहन से लेकर खान-पान भी हर राज्‍य का दूसरे राज्‍य से अलग है। सभी राज्यों के खाने का अपना अलग स्वाद है, जिसे दूसरे राज्यों के लोग भी खूब पसंद करते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। पश्चिम भारतीय भोजन को शाकाहारी के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। समाज का एक छोटा वर्ग मांसाहारी भोजन का भी उपभोग करता है। देश के पश्चिमी भाग से संबंधित समुदाय मुख्य रूप से जैन धर्म का पालन करते हैं और धर्म उन्हें अहिंसा सिखाता है। भारतीय क्षेत्रीय भोजन प्रमुख रूप से धर्म और बाहरी आक्रमणों से प्रभावित है। इस क्षेत्र के प्रमुख राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और राजस्थान शामिल हैं। पश्चिम भारतीय भोजन एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होता है। आइये जानते है पश्चिमी भारत के कुछ फेमस डिशेस -
गुजरती डिशेस 
गुजरात का नाम आते ही कई डिश याद आ जाती है। जिसमें मुख्‍य रूप से ढोकला और थेपला है। यहां कोई भी मौक़ा हो थेपला खुशियां और स्वाद बढ़ने का काम बखूबी करता है। चने के आटे, गेहूं के आटे, ताजी मेथी और मसालों से थेपला बनता है। ताजे दही, अचार और छंदो के साथ थेपला खाया जाता है। कभी-कभी थेपले पालक, मूली के उपयोग से भी बना लिए जाते हैं। गुजराती भोजन हिंदू धर्म और जैन धर्म के प्रभाव पर निर्भर करता है। गुजराती भोजन मुख्य रूप से शाकाहारी होते हैं और भोजन मिठास के संकेत के साथ चीनी या भूरी चीनी जोड़कर तैयार किए जाते हैं। एक विशिष्ट गुजराती थाली में रोटी, दाल या कढ़ी, चावल और सब्जी या शेक शामिल होते हैं। अधिकांश गुजराती व्यंजन विशेष रूप से एक साथ मीठे, नमकीन और मसालेदार होते हैं। प्रधान पकवान खिचड़ी, अचार, छाछ है। प्रसिद्ध खाने है-
1. ब्रेड- रोटी- पूरन पोली, थेपला, पोडा, बाकरी।
2. चावल- खिचड़ी, पुलाव, खट्टे और मीठे चावल
3. सब्जी- कढ़ी, सेव टमेटा, उन्धियो।
4. साइड डिश- फारस्न- पकोड़ा, ढोकला, बटाका पौंआ, हांडवो, दाळ ठोकळी, दही वड़ा, कहान्डवी, कच्होरी, सेव, मालपुआ।
राजस्थानी डिशेस 
दाल बाटी चूरमा राजस्थान की मशहूर डिश है, इसमें घी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। राजस्थान का कल्चर जितना ही रिच होता है उतना ही स्वादिष्ट होता है। । बॉल जैसे आकार की गेहूं के आटे की गोलियां आंच पर पकाई जाती हैं। तड़का लगी दाल के साथ इन्हें खाया जाता है। साथ में इन्हीं गोलियां से बना चूरमा डिश को चार चांद लगाता है। राजस्थान के कुछ फेमस डिशेस -
1. दाल बाटी चूरमा
2. मोहन ताल 
3. लाल मांस
4. मावा कचौरी 
5. मिर्ची बड़ा 
6. मोहन मास 
7. कला कंद 
8. गट्टे की सब्ज़ी 
9. बाजरा की राब 
10. घेवर
महाराष्ट्र की फेमस डिशेस 
महाराष्ट्र के फ़ूड कल्चर को अन्य राज्यों की तरह किसी एक डिश के साथ जाहिर नहीं किया जा सकता, फिर भी यहां की पावभाजी बहुत पसंद की जाने वाला व्यंजन है। ताजे पाव को मक्खन में सेंककर कई तरह की सब्जियों को मैश कर बनाई गयी भाजी के साथ लगभग सारे भारत में लोग चाव से खाते हैं। इसके अलावा वड़ापाव भी बहुत मशहूर है। पश्चिम भारतीय भोजन में महाराष्ट्रीयन भोजन मुख्य रूप से दो भाग में विभाजित है। महाराष्ट्र का एक बड़ा हिस्सा तटीय क्षेत्रों में पड़ता है और चावल, नारियल और मछली पर निर्भर करता है। महाराष्ट्र पश्चिमी घाट के पठारी क्षेत्रों में भी रहता है और मूंगफली का उपयोग करता है। उनका मुख्य खाना पकाने का कार्य ज्वार और बाजरे के साथ स्टेपल के रूप में किया जाता है। आइये जानते है महाराष्ट्र के कुछ फेमस डिशेस -
1. पुरण पोली 
2. मिसल पाव 
3. आमटी 
4. मोदक 
5. पाव भाजी 
6. बोम्बिल 
7. पावता बताता 
8. उस्ली 
9. पंढरा रस्सा 
10. पिताची मिर्ची 
गोवा के फेमस डिशेस 
गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ हर साल भारी मात्रा में पर्यटक यात्रा करते हैं। यहाँ पर्यटक किसी भी मौसम में यात्रा कर सकते हैं। वैसे तो इलाके के हिसाब से गोवा भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है लेकिन यह पूरी दुनिया में अपने समुद्री किनारों और अपने सी-फ़ूड के लिए भी जाना जाता है। गोवा में शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले लोगों को भले ही थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन जो लोग मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं उनके लिए गोवा बहुत ही अच्छी जगह है। गोवा व्यंजन पुर्तगाली रसोई के साथ ही प्रभावित है। गोवा अपने हरे-भरे तट के साथ ताजा मछली और समुद्री भोजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराता है। गोवा के व्यंजन क्षेत्रीय खाद्य पदार्थों का एक विशिष्ट मिश्रण है जैसे कि समुद्री भोजन, नारियल का दूध, चावल। चूंकि यह क्षेत्र एक उष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र में स्थित है, इसलिए गोआ व्यंजनों मसाले और तीव्र स्वादों के उपयोग को लोकप्रिय बनाता है। आइये देखते है कौन-कौन सी है वो डिशेस -
1. गोवा का फेमस खाना पोर्क विंडालू 
2. क्रैब (crab)
3. प्रॉन (prawn)
4. साना 
5. गोअन रेड राइस 
6. कोरिस पाऊ 
7. पोई 
8. किंगफ़िशर 
9. फेनी वाइन 
10. बबिंका