'सिटी ऑफ रेड गोल्ड' के नाम से प्रसिद्ध है हिमाचल प्रदेश का यह शहर, जानें इसके बारे में

पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित, सोलन, हिमाचल प्रदेश का एक औद्योगिक शहर है। हिमालय की निचली सीमाओं पर स्थित सोलन शहर, भीड़भाड़ से दूर यात्रियों के लिए एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। सोलन में कई प्राचीन मंदिर और मठ हैं जो हर साल सैकड़ों पर्यटकों और भक्तों को आकर्षित करते हैं। सोलन देश में सबसे पुराने शराब बनाने वाली जगहों में से एक है। हर साल उत्पादित मशरूम की मात्रा के कारण, इसे लोकप्रिय रूप से 'देश की मशरूम राजधानी' के रूप में जाना जाता है। सोलन को लाल सोने का शहर भी कहा जाता है क्योंकि यह बड़ी मात्रा में टमाटर का उत्पादन करता है। सोलन में कई ऐतिहासिक स्मारक हैं, जहाँ दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सोलन के प्रसिद्ध पर्टयन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं - 

नालागढ़ पैलेस
नालागढ़ पैलेस, सोलन की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक महत्व वाली जगहों में से एक है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध, नालागढ़ पैलेस एक अद्वितीय वास्तुशिल्प चमत्कार है, जो इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों को लुभाता है। नालागढ़ पैलेस निचली शिवालिक पहाड़ियों में स्थित है। यह राजसी संरचना मुगल और भारतीय शैली की वास्तुकला दोनों को सुशोभित करती है। महल को अब एक हेरिटेज रिसॉर्ट में बदल दिया गया है। नालागढ़ पैलेस में आप सोलन की यात्रा पर शाही प्रवास का आनंद ले सकते हैं।

शूलिनी माता मंदिर 
सोलन में स्थित शूलिनी मंदिर, क्षेत्र के सबसे पुराने और पवित्रत मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी शूलिनी को समर्पित है, जो माता दुर्गा का एक रूप हैं। सोलन शहर का नाम भी इसी नाम से किया गया है। हर साल जून के महीने में मंदिर में एक वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: असम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है घोलघाट, यहाँ देखने के लिए है बहुत कुछ


कुथार किला
कुथार किला, सोलन के सबसे पुराना ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। इस किले का इतिहास लगभग 800 वर्ष पुराना है। यह किला लगभग 52।8 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और सुंदर उद्यान के बीच में स्थित है। किले में कई ताजे पानी के झरने भी हैं। यह किला विभिन्न सुरम्य स्थानों से घिरा हुआ है जैसे सुखाथु, कुनिहार और कसौली हिल स्टेशन से गोरखा किला।

बॉन मठ
बॉन मठ, सोलन के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है। सोलन में स्थित बॉन मठ दुनिया का दूसरा सबसे पुराना बॉन मठ है। यह मठ इस क्षेत्र में बौद्धों के साथ-साथ शहर में आने वाले पर्यटकों के बीच एक महत्व रखता है। चाहे आप एक दर्शनीय स्थल के अनुभव के लिए आए हों या आप पूर्ण शांति के कुछ क्षणों का आनंद लेना चाहते हों, बॉन मठ में आपको अपने परिवार के साथ जरूर जाना चाहिए। इस मठ की वास्तुकला बेहद आकर्षक है और अपने बेहतरीन शिल्प कौशल से पर्यटकों को प्रभावित करती है। 

मोहन शक्ति राष्ट्रीय उद्यान
सोलन में मोहन शक्ति राष्ट्रीय उद्यान, इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। इस पार्क को उत्तर भारत का पहला प्राचीन हेरिटेज पार्क होने का दावा किया जाता है। पार्क में भारतीय गांवों को दिखने की कोशिश की गयी है। इस पार्क में आप इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। पार्क में संरचनाओं और मूर्तियों के रूप में कई आकर्षण हैं। इसके अलावा, पार्क का हरे-भरे वातावरण के कारण यह विश्राम के लिए एक आदर्श स्थान है।