'हिल स्टेशनों की राजकुमारी' के रूप में प्रसिद्ध है तमिलनाडु का यह शहर, जानें इसके बारे में

कोडाइकनाल, तमिलनाडु राज्य में स्थित एक सुंदर और मनोरम हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी सुंदरता और लोकप्रियता के कारण 'हिल स्टेशनों की राजकुमारी' के रूप में भी जाना जाता है। तमिलनाडु के डिंडागुल जिले में स्थित यह शहर, समुद्र तल से 2133 मीटर की ऊंचाई पर एक पठार के ऊपर स्थित है। कोडाइकनाल की जलवायु, खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीलें इसकी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। कोडाइकनाल हिल स्टेशन हनीमूनर्स और एडवेंचर लवर्स के बीच बहुत लोकप्रिय है। यदि आप भी तमिलनाडु घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कोडइकनाल हिल स्टेशन की यात्रा पर जरूर जाएं। आज हम आपको कोडाइकनाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे -  

कोडाइकनाल झील 
कोडाइकनाल झील, तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह तारे के आकार की कृत्रिम झील समुद्र तल से 2285 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कोडई झील का निर्माण 1863 में मदुरै के कलेक्टर सर वेरे हेनरी लीविंग ने किया था। वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद कोडाइकनाल चले गए और इस झील को एक परित्यक्त दलदली भूमि पर बनाने का फैसला किया। वर्तमान में, मछली पकड़ने और नौका विहार जैसी गतिविधियाँ यहाँ की जा सकती हैं।

पिलर हिल्स
पिलर हिल्स, कोडाइकनाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। तीन ग्रेनाइट पत्थर इस जगह पर लंबवत खड़े होने के कारण इस जगह को इसका नाम मिला। ये खंभे 400 फीट लंबे हैं और इस क्षेत्र के आसपास के सुंदर परिदृश्य का एक बर्डव्यू प्रदान करते हैं। चट्टानों के बीच की दरारें गहरी और खतरनाक हैं और इन्हें डेविल्स किचन कहा जाता है। पिलर चट्टानों का प्रबंधन तमिलनाडु वन विभाग द्वारा किया जाता है।
 

इसे भी पढ़ें: 'सिटी ऑफ रेड गोल्ड' के नाम से प्रसिद्ध है हिमाचल प्रदेश का यह शहर, जानें इसके बारे में


ब्रायंट पार्क
यह शहर के बीच में एक बड़ा पार्क है। पार्क के अंदर कई कृत्रिम तालाब, फूलों के पौधे, पेड़ और खुले लॉन हैं। पार्क में मुख्य आकर्षण गुलाब का बगीचा है, जिसमें कई किस्म के गुलाब और एक बोधि वृक्ष हैं। एक 150 साल पुराना नीलगिरी का पेड़, ब्रायंट पार्क का एक अतिरिक्त आकर्षण है। यहाँ एक ग्रीनहाउस भी है, जहाँ दुनियाभर के विदेशी पौधे आते हैं और आगंतुकों को आकर्षित करते हैं। हर साल गर्मियों में ब्रायंट पार्क में बागवानी प्रदर्शन और पुष्प प्रदर्शन किए जाते हैं। यह पार्क ब्रिटिश काल के दौरान मदुरै के एक वन अधिकारी ब्रायंट द्वारा बनाया गया था।

कुरिन्जी अंदावर मंदिर 
कुरिन्जी अंदावर मंदिर, कोडाइकनाल के सबसे लोकप्रिय और पवित्र स्थलों में से एक है। दुर्लभ कुरिनजी फूल, जो हर 12 साल में एक बार उगता है और उस जगह पर उन फूलों के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है जिन्हें  क्षेत्र में श्री कुरिन्जी ईश्वरन के नाम से जाना जाता है। मंदिर का निर्माण वर्ष 1936 में हुआ था। हिंदू धर्म अपनाने वाली एक यूरोपीय महिला ने इस मंदिर का निर्माण किया था। महिला ने एक हिंदू व्यक्ति से शादी की और उसे लेडी रामनाथन कहा गया। मंदिर अब अरुलमिघु धान्युथापानी स्वामी थिरु कोविल के अधीन है।

गुना गुफाएं 
कोडाइकनाल में घूमने के लिए सबसे दिलचस्प पर्यटन स्थलों में से एक गुना गुफाएं भी शामिल हैं। अभिनेता कमल हसन अभिनीत प्रसिद्ध तमिल फिल्म गुना के नाम पर, गुफाएं प्रकृति प्रेमी और रोमांच प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। यह क्षेत्र एक प्रसिद्ध हाइकिंग ट्रेल था और फिल्म की शूटिंग के बाद इसे गुना गुफाओं के रूप में जाना जाने लगा। इस गुफा की यात्रा आपको एक रोमांचक एहसास से भर देगी।