कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है जम्मू-कश्मीर, जरूर जाएं यहाँ घूमने

जम्मू और कश्मीर को धरती पर स्वर्ग कहा जाता है। यकीनन यह भारत की सबसे खूबसूरत जगह  है। हरी-भरी घाटियों से लेकर बर्फ से ढंके पहाड़ों और बीहड़ इलाकों से लेकर मीलों की झीलों तक के कुछ सबसे शानदार परिदृश्यों के साथ, कश्मीर में यह सब है। जम्मू - कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जम्मू-कश्मीर भारत की टॉप हनीमून डेस्टिनेशंस में भी शामिल है। बर्फ से ढंकी पहाड़ियों और झीलों के किनारे आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे -
 
 श्रीनगर
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। 'हेवन ऑन अर्थ' के नाम से मशहूर श्रीनगर, झेलम नदी के तट पर स्थित प्राकृतिक स्थलों का अनूठा दृश्य पेश करता है। श्रीनगर में आप खूबसूरत पहाड़ियों पर ट्रेकिंग और झेलम नदी के किनारे वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर्यटक हाउस बोट को किराए पर लेकर पूरी डल झील की यात्रा करते हैं। डल झील पर शिकारा की सवारी भी एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसका अनुभव यहां आने वाले हर पर्यटक को करना चाहिए। यहां का फ्लोटिंग वेजीटेबल मार्केट देखने लायक है। डल झील में आपको कयाकिंग और स्कीइंग जैसे वॉटर स्पोट्र्स का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। यहाँ के शालीमार गार्डन, निशांत गार्डन, चश्मशाही गार्डन, नेहरू गार्डन और ट्यूलिप गार्डन जैसे बगीचे आपको इस जगह से प्यार करने पर मजबूर कर देंगे।
 
पटनीटॉप
पटनीटॉप उधमपुर जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल रिसॉर्ट है। इसका मूल नाम ‘पाटन दा तालाब’ हुआ करता था, जिसका अर्थ है ‘राजकुमारी का तालाब’। कहा जाता है कि यहां राजकुमारी रोज नहाने के लिए आया करती थीं। देवदार के खूबसूरत जंगल, ऊंची-नीची पहाड़ियां, दूर तक फैली हरियाली और शांत माहौल पटनीटॉप को हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां मीठे पानी के तीन झरने हैं। ठंडे मौसम में आप यहां स्कीइंग, ट्रेकिंग, गोल्फ, पैराग्लाइडिंग, एरो स्पोर्ट्स, घुड़सवारी जैसे खेलों का मजा ले सकते हैं।
 
गुलमर्ग
गुलमर्ग भारत का सबसे अच्छा और एशिया का 7 वां सबसे अच्छा स्कीइंग गंतव्य है। यह शानदार पहाड़ी दृश्यों के बीच में खड़ी स्कीइंग ढलान है। स्कीइंग क्षेत्र, जिसे गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट कहा जाता है, दुनिया में सबसे अच्छा पाउडर गंतव्य के रूप में जाना जाता है। लंबी पैदल यात्रा और केबल कार की सवारी यहाँ आनंद लेने के लिए अन्य मज़ेदार गतिविधियाँ हैं। गुलमर्ग का सुहावना मौसम, शानदार परिदृश्य, फूलों से खिले बगीचे, देवदार के पेड, खूबसूरत झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। गुलमर्ग अपनी हरियाली और सौम्य वातावरण के कारण आज एक पिकनिक और कैम्पिंग स्पॉट बन गया है। वैसे तो सैलानी साल के किसी भी मौसम में गुलमर्ग घूमने जा सकते हैं, लेकिन गुलमर्ग की खूबसूरती देखने का सबसे अच्छा समय मार्च और अक्टूबर के बीच है।
 
सोनमर्ग
सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे फेमस हिल रिजॉर्ट है। सोनमर्ग को जम्मू-कश्मीर का दिल कहा जाता है। इसकी समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 2,730 मीटर है। यह पाइन पेड़ों से घिरा हुआ है। सोनमर्ग में अक्टूबर से नवंबर के महीने में सबसे ज़्यादा टूरिस्ट आते हैं।  
 
पहलगाम
पहलगाम, कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह मुख्य रूप से लोकप्रिय अमर यात्रा तीर्थयात्रा के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। पहलगाम को चरवाहों की घाटी कहा जाता है। यह लिद्दर नदी और शेषनाग झील के संगम पर स्थित है और सर्दियों के दौरान, परिदृश्य बस जादुई हो जाते हैं। यहाँ की नदियां, घने जंगल और देवदार के पेड़, इस जगह की खूबसूरती में चार चाँद लगते हैं। इसके अलावा, पहलगाम लिद्दर झील में रिवर राफ्टिंग और पारंपरिक कश्मीरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है।