एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव है शिलांग में, घुमने जायें तो ये जगहें भी देखना न भूलें

आज के जमाने में सब अपनी जिंदगी की भागदौड़ में व्यस्त हैं, मतलब पैसे कमाने की इस रेस में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने लिए समय नही निकल पा रहे। हमें अपने लिए समय निकालना चाहिए और देखना चाहिए कि प्रकृति की सुंदरता क्या होती है। इसलिए आज हम अपको प्रकृति के ऐसे ही उदहारण के बारे में बताएंगे। भारत में पर्यटन के लिए सुन्दर से सुन्दर स्थान हैं। इन्ही पर्यटन स्थानों में से एक है- शिलांग। शिलांग बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यह पहला ऐसा पर्यटन स्थल है, जहाँ चारों तरफ से जा सकते जा सकते हैं। शिलांग का नाम एक शक्तिशाली राजा 'यू- शिलॉन्ग' के नाम पर रखा गया था। शिलांग हिल स्टेशन को बादलों का निवास स्थान भी कहा जाता है।

1. उमियम झील- 
शिलांग में घूमने के लिए उमियम झील सबसे बेहतर स्थान है। ये झील मानव निर्मित झील है। ये झील स्वर्ग जैसा अहसास करातीहै। प्रकृति प्रेमी इस झील पर आकर जन्नत जैसा एहसास कराते हैं। ये सबसे बेहतर पिकनिक स्पॉट है।

2. शिलांग पिक-
शिलांग पिक समुद्र तल से 6449 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, और ये शिलांग का सबसे ऊंचा बिंदु है। इस झरने के साथ शिलांग अपनी सुंदरता  में चार लगाता है। यहाँ टूरिस्ट दूरबीन से पक्षियों के सुंदर दृश्य देखते हैं।

3. हाथी झरना-
शिलांग के घूमने की जगह में से हाथी झरना प्रमुख जगह है, हाथी झरना बेहद सुंदर जगह है। अंग्रेजों ने इसके आकार के कारण इसका नाम हाथी झरना या एलीफैंट फाल्स रखा। हालांकि सन् 1897 में भूकम्प के कारण इस झरने का आकार थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। 

4. मावलिननांग गांव 
शिलांग में ये गाँव टूरिस्टों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ हैं। इस गांव को गॉड्स ऑफ गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। 2003 के सर्वेक्षण के अनुसार इस गांव को एशिया के सबसे स्वच्छ गांव का दर्जा मिला। 2014 में एक रिसर्च के अनुसार इस गांव के 95 घर कृषि पर निर्भर हैं और साक्षरता दर 100% है।

5. मावफलांग गाँव-
शिलांग में घूमने के लिए मावफलांग बहुत ही सुन्दर जगह है। ये शिलांग से 25 किलोमीटर दूर है। ये स्थान पवित्र वन के बीच है। अगर पवित्र वन के बारे में जानना चाहते हैं तो यहाँ पर घूमने जरूर जायें।

6. वाटरफॉल्स जाकर्म फाल्स- 
शिलांग में जाकर्म वाटरफॉल  गर्म पानी का झरना घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध स्थान है। शिलांग से ये जगह 64 किलोमीटर दूर है। ये स्थान यहाँ के लोगों के बीच हॉट स्प्रिंग्स के नाम से लोकप्रिय है।

7. लेडी हैदर पार्क-
शिलांग में आने वाले टूरिस्ट के लिए लेडी हैदर पार्क सबसे पसंदीदा जगह है। ये पार्क यहाँ की पहली महिला (लेडी हैदर) को समर्पित किया गया है। इस विशाल पार्क को मिनी चिड़ियाघर भी कहा जाता है। यहां पर 73 प्रजाति की चिड़िया ओर 100 से अधिक सरीसृपो को एक साथ देखा जा सकता है।

ये थी कुछ खास जगह मेघालय की राजधानी शिलांग की, इनकी सुंदरता देखनी है, तो शिलांग जरूर घूमने जायें। यहाँ पर आने वाले टूरिस्ट यहीं के होकर रह जाते हैं।