अगर आपको भी करना है दुनिया के सातों अजूबों का दीदार तो जाइए दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क

देश की राजधानी दिल्ली के सराय काले खां में स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क  कलात्मक और रचनात्मक गुणों का बेजोड़ नमूना है। दुनियाभर के सातों अजूबों का भ्रमण और वस्तुओं का अवलोकन करना हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है।  परंतु दुनिया के सातों अजूबों का दीदार करना एक साथ संभव नहीं है लेकिन वेस्ट टू वंडर पार्क मे सातों अजूबों की प्रतिमाओं का दीदार करना संभव है।

इस पार्क में सातों अजूबों के प्रतिरूप को कबाड़ से बनाया गया है। सात एकड़ की जमीन में फैला यह पार्क पर्यटन के दृष्टि से खास स्थान ग्रहण करता है। इस पार्क का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया था। 4.7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पार्क प्रमुख आकर्षण और स्थलों में शामिल है। पार्क में मौजूद 300 मीटर लंबा वाक वे एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ता है। इस पार्क के निर्माण का मुख्य श्रेय दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को जाता है। इस पार्क में विश्व के सात अजूबे  एफिल टावर, पीसा की मीनार, गीजा का पिरामिड, द कॉलेजियम, क्रिस्ट द रिडीमर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, और ताज महल शामिल है।

पार्क जाने से पहले जानें ये मुख्य बातें
वेस्ट टु वंडर पार्क की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक है। इस पार्क में आने वाले सभी व्यस्क लोगों को 50 रुपए और 3-12 साल के बच्चों के लिए 25 रुपए का टिकट निर्धारित किया गया है। शनिवार और रविवार को टिकट का शुल्क बड़ों के लिए 100 रुपये और 3 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए 50 रूपये निर्धारित किया गया है। वहीं तीन साल से कम उम्र के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों, नगर निगम के स्कूल के छात्रों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

कैसे पहुंचे?
वेस्ट टु वंडर पार्क सराय काले खां क्षेत्र में स्थित है और इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन निजामुद्दीन है। मेट्रो से पार्क तक आप पैदल जा सकते हैं, इसमें आपको करीब 8 मिनट का समय लगेगा। आप चाहें तो ई-रिक्शा भी कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको कम से कम 30 से 45 मिनट का समय रखना चाहिए। ताकि आप हर कृति को आराम से निहार सकें।

क्रिएटिविटी का बेजोड़ नमूना है यह पार्क
ये पार्क क्रिएटिविटी का बेजोड़ नमूना है। इस पार्क में ऑटोमोबाइल वेस्ट, छड़ी, लोहें की चादरों, नट-बोल्ट, साइकिल के हैंडल, चेन और पहियों का इस्तेमाल किया गया है। सारे अजूबों में सबसे सुंदर एफिल टावर बना है जिसे देखकर इसके असली होने का एहसास होता है।इस पार्क में टहलना दुनिया की सैर की तरह ही है, जिसकी शुरुआत गीजा के महान पिरामिड से होती है और फिर पीसा की मीनार (इटली), एफिल टावर (पेरिस), द कोलोसियम (इटली), ताजमहल (भारत), क्राइस्ट द रिडीमर (ब्राजील) और स्टैचू ऑफ लिबर्टी (न्यूयॉर्क) पर जाकर आपकी यात्रा खत्म होती है। हरेक प्रतिरूप पर जानकारी के लिए बोर्ड लगे हुए हैं, जिसमें इस्तेमाल किए गए कबाड़ सामान की जानकारी दी गई है और साथ में उस रेप्लिका को बनाने वाले कलाकार का नाम भी अंकित है।

पार्क के प्रमुख आकर्षण

द कॉलेजियम
द कॉलेजियम इटली की राजधानी रोम में स्थित है।ओवल शेप में निर्मित द कॉलेजियम रोम का एमपी थियेटर है। विश्व के सातों अजूबों में शामिल द कॉलेजियम की प्रतिरूप प्रतिमा वेस्ट ऑफ वंडर पार्क में बनाई गई है।इसे बनाने में कार व्हील्स,गियर,एंगल स्क्वायर,मेटल पाइप,ऑटोमोबाइल पार्ट्स, इलेक्ट्रिक पोल्स आदि का इस्तेमाल किया गया है।

पीसा की मीनार
वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना‘लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा’ इटली में स्थित है। निर्माण के बाद से ही मीनार लगातार नीचे की ओर झुकती रही है और इसी झुकने की वजह से वह दुनिया भर में भी मशहूर है। वेस्ट टू वंडर पार्क में पीसा की मीनार की प्रतिमा 39 फिट ऊंची केबल वायर वील्स, ट्रक मेटल्स शीट्स चैनल्स एंगल और क्लच प्लेट के कबाड़ द्वारा निर्मित है।

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी
अमेरिका के न्यू यॉर्क हार्बर में स्थित यह स्टेच्यू 151 फुट ऊंची है। इससे वेस्ट टू वंडर पार्क में 32 फिट का बनाया गया है।इससे रिक्शा के एंगल,इलेक्ट्रिक वायर्स, साइकिल चेन, मेटल सिटी के टार्च से बनाया गया है।

ताज महल
भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल ताज महल विश्व के सातवें अजूबे में शामिल हैं। वेस्ट टू वंडर पार्क में निर्मित ताज महल असली ताजमहल के ढांचे से मेल खाता है। इसे 37 फीट ऊंचा नट बोल्ट, साइकिल रिंग, पुरानी यूटेंसिल इलेक्ट्रिक पाइप्स, पुरानी जालियों के कबाड़ से बनाया गया है।

क्रिस्ट द रिडीमर
क्रिस्ट द रिडीमर ब्राजील का राष्ट्रीय ऐतिहासिक धरोहर है।इसे वेस्ट टू वंडर पार्क में 25 फीट ऊंचा पर बनाया गया है।इसे बनाने में इसे बनाने में बाइक चेन, इलेक्ट्रिक पाइप्स,ऑटोमोबाइल वेस्ट का इस्तेमाल किया गया है।

गीजा का पिरामिड
यूरोप देश के मिस्र में स्थित यह सबसे पुराना और बड़ा पिरामिड है। इसे बनाने में बीस वर्ष लग गए थे।परन्तु वेस्ट टू वंडर पार्क में इसेके प्रतिमा को  बनाने में मात्र 80 दिन लगे थे।इसे पाइप्स,एंगल  और ट्रक मेटल शीट के कबाड़ से  बनाया गया है।

एफिल टावर
पेरिस का प्रमुख आकर्षण है एफिल टावर, वेस्ट टू वंडर पार्क में इसे 70 फिट का बनाया गया है। इसे ट्रक पेट्रोल टैंक्स एंगल के कबाड़ द्वारा बनाया गया है।