पर्यटन की दृष्टि से बेहद ही खूबसूरत यह 7 पैसिफिक देश, जहां नहीं पहुंच पाया कोरोना वायरस

आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस में हमारी के चपेट में है। कोरोना वायरस ने उद्योग, पर्यटन, कृषि, सेवा क्षेत्र सभी को प्रभावित किया है। विश्व स्वास्थ संगठन के प्रमुखों की बात मानें तो यह सभी देशों के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना वायरस के चलते पाबंदियों का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता गया। लॉकडाउन कि पाबंदिया घूमने के शौकीन और यात्रा से कमाई करने वाले राज्यों में परेशानियां अधिक हो गई हैं। लेकिन कुछ देशों हैं, जहां अभी भी कोरोना का संक्रमण नहीं पहुंच पाया है। 

पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र सबसे खूबसूरत और शांत इलाकों में से एक है। यात्रा करने के शौकीन लोग इन्हीं जगहों पर आनंद और लुफ्त उठाते हैं। संक्रमण से बचने के लिए सही समय पर इन जगहों पर कोरोना के अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसके कारण यात्रा तो अवश्य प्रभावित हुई पर कोरोना पहुँचने में नाकामयाब रहा। आइये जानते हैं, कुछ ऐसे बेहद खूबसूरत स्थानों के बारे में जहाँ अभी तक कराना नहीं पहुंच पाया है।

देशों की मुख्य खासियत 
यह सभी देश प्राकृतिक सुंदरता में शुमार स्वयं को सतर्कता से कोरोना महामारी से बचाने में सफल रहे हैं। आबादी के नजरिये से यह देश बेहद ही छोटे हैं। यहाँ अमूमन 1.5 लाख से 2 तक के आबादी वाले देश है। पर्यटन का आकर्षण इन देशों की कुंजी है। वर्ल्ड बैंक और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक बेशक इन देशों का चौमुखी विकास न हो पाया हो या शिक्षा के नजरिए से निचले पायदान पर हो या कमाई का मुख्य स्रोत्र टूरिज्म हो परंतु ये देश कोरोनावायरस महामारी से खुद को बचाने में सफल रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं ऐसे देशों के बारे में पूरी जानकारी।

कीरीबाती
मध्य प्रशांत महासागर में स्थित यह एक ऐसा देश है। जहां पर्यटन की खूबसूरती और आकर्षित स्थान खूब प्रचलित हैं। खास बात यह है कि यह देश दुनिया के अन्य हिस्सों से सिर्फ हवाई मार्ग और समुद्री मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह देश अपने खूबसूरती के खास नजाकत से पूरे विश्व में जाना जाता है। यह खूबसूरत देश कभी ब्रिटेन का हिस्सा हुआ करता था, जो सन 1979 में आजाद हुआ था। सवा लाख से अधिक आबादी वाला यह देश कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए समुद्री और हवाई संपर्क अन्य देशों से रोक दिया था। यह खूबसूरत देश पर्यटन के नजरिये से खूब प्रचलित है। यहां समुद्री और हवाई मार्गों से लोग इसकी खूबसूरती का अवलोकन करने आते हैं।

टोंगा 
लगभग 750 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। 170 दीपों से मिला कर बना यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। यह सुन्दर देश आजाद और गणराज्य बन गया है। एक जमाने में यह ब्रिटिशों द्वारा संरक्षित देश था। खूबसूरती के नजरिए से बेहद ही यह खास देश है परंतु यहां कई द्वीप ऐसे हैं, जहां इंसान नहीं रह सकते हैं। भले यह देश छोटा है परंतु बेहद ही खूबसूरत है, अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए यह देश कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को सलामत बचा लिया है।

माइक्रोनेशिया 
600 दीपों के समूहों वाला यह देश पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है। पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण देश है। यहां की आबादी अमूमन चार मुख्य द्वीपों पर निवास करती है। इस देश की आय का मुख्य स्रोत पर्यटन से होने वाली कमाई से है। 1 लाख 12 हजार के करीब आबादी वाला यह देश कोरोना वायरस महामारी से बचाने में सफल रहा। पर्यटन की दृष्टि से मुख्य सूरमा यह देश सैलानियों के लिए बेहद ही खास है।

नाऊरु 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वोत्तर में स्थित यह देश हवाई यात्रा को रोकने से स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचा पाने में सफल रहा है। पर्यटन के नजरिए से बेहद ही खूबसूरत देश है। यहां सैलानियों का हर वर्ष मेला लगता है। हवाई यात्रा रोक देने के कारण यह देश दूसरे देशों से कट गया और इसी वजह से यह देश कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक पाया है। नाऊरू एक बेहद ही खूबसूरत द्वीपीय देश है।

पलाऊ 
17,000 की आबादी वाला देश कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में पूरी तरह सक्षम रहा। यह देश प्रशांत महासागर के पश्चिम में बसा है। जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुसार यह बहुत ही छोटा देश है। पलाऊ छोटा देश होने के साथ-साथ अपनी सजगता और एहतियात से कोरोना के संक्रमण से बचने में सफल रहा है।

वनुआतु
वनुआतु दक्षिणी प्रशांत महासागर में बसा बेहद ही खूबसूरत देश है, प्राकृतिक खूबसूरती से लबरेज यह देश अपनी खूबसूरती के कारण खूब प्रचलित है। यहां हर सैलानियों का घूमने के लिए मेला लगा रहता है। यहां के प्राकृतिक आकर्षण हर किसी को आने के लिए आकर्षित करते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस देश में अभी तक एक भी कोरोना के केस नहीं हैं।

सोलोमन
समुद्र से चारों तरफ घिरा यह देश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां प्राकृतिक संपदा के अनछुए पहलुओं का अवलोकन किया जा सकता है। यह देश करीब 1000 दीपों से मिलकर बना है। सोलोमन एक द्वीपीय देश है। इस देश की आबादी अनुमानत: 6.5 लाख से आस पास है। यह देश अपने एहतियात और सतर्कता से कोरोना वायरस महामारी से बचाने में सफल रहा है।