दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप को बनाना है यादगार तो इन जगहों पर जरुर जाएं

जब भी हम अपने दोस्तों के के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं तो हम सबकी लिस्ट में गोवा का नाम सबसे ऊपर आता है। इसे भारत का लास वेगास भी कहा जाता है। यहां हर साल देश-विदेश से सैकड़ों पर्यटक आते हैं। गोवा अपने इतिहास, सुंदर बीच, नाईट लाइफ, पार्टियों और मस्ती भरे माहौल के लिए फेमस है। यहां की हरियाली, शुद्ध वातावरण, आसमान को छूते नारियल के पेड़ और समुद्र तट पर बिछी मुलायम रेत को देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। गोवा में आप लज़ीज़ सीफूड, सस्ती शराब के साथ साथ वाटर स्पोर्ट्स का भी मज़ा ले सकते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो गोवा ज़रूर जाएं। आज के इस लेख में हम आपको गोवा की सबसे मशहूर जगहों के बारे में बातएंगे जहां जाकर आपको गोवा प्यार हो जाएगा।  

बागा बीच 

बागा बीच गोवा के टॉप पर्यटक स्थलों में से एक है। यह बीच पैरासीलिंग और बनाना राईड जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी फेमस है। इस बीच  के पास आपको कई रेस्टोरेंट और काफी मिल जाएंगे जहां आप खाने के साथ साथ वाइन का भी मज़ा ले सकते हैं।

अगौड़ा किला

यह किला गोवा के इतिहास को बयां करता है। 1612 में ओल्ड गोवा को डच और मराठों के हमलों से बचाने के लिए इस किले को बनाया गया था। अगौड़ा किला गोवा के आकर्षण केंद्रों में से एक है।

कलंगुट बीच 

कलंगुट बीच  गोवा के सबसे फेमस बीचों में से एक है। इसे समुद्र तटों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तरी गोवा का सबसे बड़ा बीच है और यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बीच पर आप वाटर एक्टिविटीज़ का आनंद भी सकते हैं जिनमें  पैरासेलिंग, वाटर सर्फिंग, बनाना राइड और जेट स्काई शामिल हैं।

पलोलेम बीच

पलोलेम बीच दक्षिण गोवा के सबसे खूबसूरत  बीच में से एक है। अर्धचन्द्राकार या सेमी-सर्किल शेप में बना हुआ ये बीच कानाकोना जिले में चैडी से 2 किमी दूर पश्चिम में है। इस बीच पर पर्यटक सूर्योदय और सूर्यास्त देखने आते हैं। पीक सीजन में यहां बहुत भीड़ होती है और छोटे-छोटे हट्स बनाए जाते हैं जहाँ लोग रुककर बीच की सुंदरता का मज़ा लेते हैं।

सेंट कैथेड्रल चर्च

गोवा अपने  सुन्दर बीच के साथ-साथ चर्च के लिए भी जाना जाता है। यह गोवा का सबसे प्राचीन और सबसे बड़ा र्चच है, जिसका निर्माण 1619 में हुआ था। यह चर्च अपनी सुंदरता के लिए भी मशहूर है और क्रिसमस के टाइम यहां बहुत भीड़ होती है। इस चर्च के अंदर एक सोने का घंटा है जिसे गोल्डन बेल भी कहते हैं, लोगों को बहुत भाता है।

दुधसागर वॉटरफॉल  

यह वॉटरफॉल मनडोवी नदी पर स्थित है। यहां पानी बहुत ऊँचाई और तेज़ गति से गिरता है। 320 मीटर ऊँचाई वाला यह भारत का चौथा सबसे ऊँचा वॉटरफॉल है। यहां का पानी एकदम दूध जैसा सफ़ेद गई इसलिए इसका नाम दूधसागर पड़ा। इस जगह के आस-पास घने जंगल हैं, जिनकी सुंदरता और हरियाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

टीटो नाईटक्लब

गोवा अपने नाईटक्लब और पार्टियों के लिए जाना जाता है। टीटो नाईटक्लब यहां के सबसे फेमस नाईटक्लब में से एक है। यहां आप खाने, शराब व नाचने का लुफ्त उठा सकते हैं।