Places To Visit in Ratnagiri: समुद्र, किले और सुकून का संगम, ये जगहें मोह लेंगी आपका मन

  • अनन्या मिश्रा

Places To Visit in Ratnagiri: समुद्र, किले और सुकून का संगम, ये जगहें मोह लेंगी आपका मन
महाराष्ट्र का रत्नागिरी शांत समुद्र तटों, किलों, हरे-भरे पहाड़ों और आध्यात्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यह जगह भीड़-भाड़ से दूर उन यात्रियों के लिए एकदम परफेक्ट है, जो सुकून, संस्कृति और प्रकृति को एक साथ महसूस करना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी रत्नागिरी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रत्नागिरी में घूमने वाली टॉप 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यहां की खासियत और घूमने के सही समय के बारे में भी जानेंगे।

जानिए रत्नागिरी की खासियत

शांत और साफ समुद्र तट
आध्यात्मिक स्थल
ऐतिहासिक किले
अल्फांसो आम की धरती
कोकण की सादगी और स्वादिष्ट भोजन

घूमने का सही समय

बता दें कि रत्नागिरी घूमने के लिए अक्तूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। मानसून में यहां हरियाली मिलती है, लेकिन यात्रा थोड़ी कठिन हो सकती है। यह जगह उन जगहों में से है, जहां शोर नहीं बल्कि सुकून बोलता है।

घूमने की बेस्ट जगहें


गणपतिपुले बीच और गणेश मंदिर

गणपतिपुले बीच और गणेश मंदिर रत्नागिरी का सबसे फेमस स्थल है। समुद्र के किनारे स्थित स्वयंभू भगवान गणेश का मंदिर और साफ-सुथरा बीच मन को शांति देता है। परिवार और आध्यात्मिक यात्रियों के लिए यह स्थान परफेक्ट है।

रत्नागिरी लाइटहाउस

अरब सागर का शानदार नज़ारा देखने के लिए रत्नागिरी लाइटहाउस बेस्ट जगह है। सूर्यास्त के समय का दृश्य यहां पर यादगार बन जाता है।

जयगढ़ किला

समुद्र और नदी के संगम पर स्थित जयगढ़ किला में आपको मराठी इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। जयगढ़ किला इतिहास और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए शानदार है।

थिबा पैलेस

थिबा पैलेस में म्यांमार के राजा थिबा को निर्वासित किया गया था। यह पैलेस ब्रिटिश काल के इतिहास को समझने के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थल है।

भाट्ये बीच

बता दें कि भाट्ये बीच साफ और शांत है, यहां पर काफी कम भीड़ होती है। यह बीच कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है।

मांडवी बीच

मांडवी बीच रत्नागिरी शहर के पास स्थित है। शाम की सैर के लिए यह बीच काफी लोकप्रिय है। स्थानीय लोगों का मांडवी बीच पसंदीदा स्थल है। 

जय विनायक मंदिर

शातं वातावरण में स्थिति जय विनायक मंदिर प्रार्थना और ध्यान के लिए उपयुक्त है। धार्मिक और मानसिक शांति की चाह रखने वालों के लिए यह जगह बेस्ट है।

आरे-वारे बीच

आरे-वारे बीच दो जुड़वां समुद्र तट हैं, जिनके बीच से गुजरती सड़क काफी खूबसूरत है। यह रोड ट्रिप और इंस्टाग्राम रील्स के लिए एकदम परफेक्ट है।

पावस और स्वामी स्वरूपानंद आश्रम

पावस और स्वामी स्वरूपानंद आश्रम आध्यात्म और ध्यान का केंद्र है। यहां पर आप आत्मिक  शांति और सुकून के लिए आ सकते हैं।

देवगढ़ किला

रत्नागिरी के पास स्थिति देवगढ़ किला समुद्र के किनारे बना है। यहां पर आपको प्रकृति और इतिहास का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा।