राजधानी दिल्ली के करीब स्थित ये 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहद खास है

  • प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क

राजधानी दिल्ली के करीब स्थित ये 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहद खास है
दुनिया भ्रमण करने से मानसिक सुख के साथ सात रोचक जानकारियां और भौगोलिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। सैर करने से पहले घूमने का स्थान, समय और बजट की चिंता हर व्यक्ति को होती है। अलग अलग स्थानों पर घूमने के लिए  समय और बजट दोनों भिन्न होता है। किसी स्थानों का अवलोकन ठंड में बेहतर तरीके से किया जा सकता है तो कई स्थानों का गर्मियों में किया जाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में जिन्हें का सफर गर्मियों में कम बजट में किया जा सकता है, यह राजधानी दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं है।

घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कम बजट में दिल्ली से नजदीक कई शानदार और सुन्दर स्थानों पर जा सकते हैं। आपको वह दिन तो याद ही होंगे जब आप फैमिली के साथ गर्मी की छुट्टियों में ट्रिप पर निकलते थे। इन दिनों को तो आप बिल्कुल भी नहीं भूले होंगे। इसी तरह आप अपने फैमिली और बच्चों के साथ कई बेहतरीन और शानदार जगहों की सैर कर सकते हैं वो भी कम दाम में तो आइये जानते है ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में जो उत्तराखंड और राजस्थान में मौजूद है और यह दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर मौजूद है

चमोली (उत्तराखंड)
चमोली अलकनंदा नदी के समीप बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित है। यह स्थान  प्रमुख धार्मिल स्थानों में से एक है। चमोली की उसकी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह स्थान दिल्ली से 5-6 घंटे की दूरी पर स्थित है। इस जगह का तापमान कम होने की वजह से यहां काफी ठंड रहती है। इस स्थान को भगवान का स्थान भी घर कहा जाता है। बच्चों के साथ छुट्टियां पर जाने के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। आप यहां ट्रैकिंग, केबल कार राइड और फोटोग्राफी का आनंद उठा सकते है। इसके अलावा यहां कई पिकनिक स्पॉट भी हैं।

नउकूचियाताल (उत्तराखंड)
यहां जंगलियागांव नाम की जगह पर आप बच्चों के साथ खुबसूरत पिकनिक मना सकते है। बच्चों के छुट्टियों के लिए यह जगह बहुत खुबसूरत और अच्छी है और दिल्ली से यह लगभग 5-6 घंटे की दूरी पर स्थित भी है और आपकी बजट में भी है। इस जगह पर आप बोटिंग, पैराग्लाइडिंग आदि कर सकते है। यह स्थान बच्चों के लिए बेहद ही आकर्षण है। यहां कई ऐसे स्थान हैं, जिसके आनंद का लुप्त कम बजट में उठाया जा सकता है।

नैनीताल और रानीखेत
नैनीताल और रानीखेत को फैमिली ट्रिप के लिए बहुत पसंद किया जाता है। आप इस स्थान पर दिल्ली से आराम से 4-5 घंटे में पहुंच सकते हैं। नैनीताल को तो फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए हमेशा से प्राथमिकता (प्रायोरिटी) दी जाती रही है। यहां पर आप बोटिंग कर सकते है। यहां कई सारे पिकनिक स्पॉट भी हैं, जहां बच्चे खुलकर मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा भी आप यहां ट्रैकिंग कर सकते हैं और नैनीताल जू देख सकते हैं।

जैसलमेर (राजस्थान)
जैसलमेर भारत के राजस्थान प्रांत का एक शहर है। यहां जैसलमेर दुर्ग, नगर  स्थित ऊँचे शिखरों, गुंबदों वाले जैन मंदिरों में  स्थापित कला की दृष्टि से बड़ा ही महत्व है। जैसलमेर स्थित जैन मंदिर में जगती, गर्भगृह, मुख्यमंडप, स्तंभ और शिखर आदि में गुजरात के सोलंकी और बधेल कालीन मंदिरों का स्पष्ट प्रभाव है। यदि आप राजस्थान पर गर्मी की छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं तो आप जैसलमेर का किला घूम सकते हैं। यह बहुत ही खुबसूरत और मनमोहक स्थान है। दुनिया के सबसे बड़े किले के साथ-साथ यहां आप लक्ष्मीनाथ मंदिर, जैन मंदिर और कई ऐतिहासिक हवेलियों के भी देख सकते हैं।

स्वाई माधोपुर
राजस्थान का स्वाई माधोपुर जिला सबसे बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में काउंट किया जाता है। सवाई माधोपुर का इतिहास रणथंभौर दुर्ग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां राष्ट्रीय उद्यान रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान है जो सवाई माधोपुर का प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह उद्यान देश के बेहतरीन बाघ आरक्षित क्षेत्रों में से एक है। अगर आप बच्चों को जंगल सफारी और पक्षियों से रूबरू कलवाना चाहते हैं तो इससे बेहतर कोई भी स्थान नहीं हो सकता है। बाघ भी यहां आसानी आपको देखने को मिल सकते हैं। यह स्थान दिल्ली से लगभग 5-7 घंटे की दूरी पर है तो यहा आप आसानी से पहुंच सकते हैं।